विधायक निधि से गुर्जर समाज को मिली बड़ी सौगात
गंजबासौदा : विधानसभा क्षेत्र गंजबासौदा में विधायक हरिसिंह रघुवंशी द्वारा गुर्जर समाज के लिए मंगल भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से ₹5 लाख की राशि स्वीकृत किए जाने पर समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।
समाजजनों ने विधायक जी के इस निर्णय को सामाजिक एकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया। उनका कहना है कि मंगल भवन बनने से समाज को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
गुर्जर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विधायक हरिसिंह रघुवंशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विधायक जी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहेंगे।
समाज के लोगों ने विधायक जी के उज्ज्वल नेतृत्व एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद


No Previous Comments found.