बरखेड़ा जागीर में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन, बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विदिशा - बरखेड़ा जागीर शासन के निर्देशानुसार ग्राम बरखेड़ा जागीर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें इस जानलेवा बीमारी से बचाव का संकल्प दिलाया।
कहां-कहां लगे केंद्र:
अभियान के तहत बरखेड़ा जागीर के आंगनवाड़ी केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के स्टेशन बनाए गए । अभियान का उद्देश्य 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पोलियो मुक्त भारत बनाना है।
स्वास्थ्य टीम रही सक्रिय:
मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में ANM प्रेमा विशिष्ट, ANM प्रीति बुनकर, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम ने घर-घर जाकर और केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। टीम ने अभिभावकों को पोलियो के खतरों और टीकाकरण के महत्व के बारे में भी समझाया।
अभिभावकों में दिखा उत्साह:
अभियान को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता देखने को मिली। माताएं अपने नवजात व छोटे बच्चों को लेकर केंद्र पर पहुंचीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने "दो बूंद जिंदगी की" का नारा देकर लोगों को जागरूक किया। डॉ.विजय ठाकुर ने बताया कि बरखेड़ा जागीर में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर दवा पिलाई जाएगी.
रिपोर्टर - प्रयास विश्वकर्मा
No Previous Comments found.