उदयपुर मार्ग पर बड़ा गड्ढा दे रहा हादसों को निमंत्रण। हो सकती है जान माल की हानि

गंजबासोदा : उदयपुर को जोड़ने वाले बरेठ ब्रिज की हालत जर्जर हो गई है। ब्रिज पर लगभग 4 फीट चौड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है, जो दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की चिंता:
 स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि वाहन चालक समय पर ध्यान न दे तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। मंदिर मार्ग होने के कारण यहां श्रद्धालुओं का आवागमन भी लगातार रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस ब्रिज पर हर साल मरम्मत का कार्य होता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो जाती है। 

क्या कहते हैं सूत्र: 

नाम न छापने की शर्त पर विभागीय सूत्रों और स्थानीय ने बताया कि ब्रिज के रखरखाव के लिए हर बार बजठ आवंटित किया जाता है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल बने हुए हैं। इसी कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। 
जनता के सवाल: 

पिछले 5 वर्षों में इस ब्रिज पर कितनी बार मरम्मत हुई और उस पर कुल कितना खर्च आया
प्रत्येक मरम्मत कार्य के बाद गुणवत्ता जांच किस स्तर पर और किस अधिकारी द्वारा की गई
 बार-बार क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में ठेकेदार और विभाग की जवाबदेही क्या तय की गई
स्थायी और टिकाऊ निर्माण के लिए क्या तकनीकी योजना बनाई गई है
 वर्तमान गड्ढे को भरने के बजाय स्थायी समाधान कब तक होगा

मांग
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि

 बरेठ ब्रिज की तत्काल उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही केवल अस्थायी पैचवर्क नहीं, बल्कि
 स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का हल निकल सके।

जब इस विषय में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ पवन सोनी

से बात हुई उन्होंने कहा कि बहुत छोटी खबर है जब इस विषय पर संवाददाता ने कहा आपकी छुट्टी खबर है उन्होंने अपनी बात संभालते हुए  कहा आपके द्वारा जानकारी लगी है मैं कार्रवाई करवाऊंगा

रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.