नायब तहसीलदार ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, स्कूल गेट पर लगे ठेलो को लगाई फटकार

बरखेड़ा जागीर : शासन के निर्देशों के पालन और स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए शमशाबाद नायब तहसीलदार ने शुक्रवार को ग्राम बरखेड़ा जागीर स्थित शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 
नायब तहसीलदार ने  स्कूल के बाहर गेट पर लग सब्जी ठेलो और फुल्की ठेले बालों को फटकार लगाई और आगे से अगर गेट पर कोई भी ठेला लगा पाया गया तो करवाई और चालान की बात कही बही स्कूलों में उपस्थिति, जर्जर भवन ,मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति की जांच की। कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछताछ भी की। स्कूल रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर और एमडीएम स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को  निर्देश
 नायब तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और मध्यान्ह भोजन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के संबंध में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर:  
अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के निरीक्षण से स्कूलों में सुधार होगा उपस्थिति में शमशाबाद नायब तहसीलदार दर्शन लाल नेगी   प्राचार्य प्रफुल्ल इक्का भोलाराम कुशवाहा समस्त स्टाफ पत्रकार मौजूद रहे

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.