सुबह 6:30 बजे शराब बिक्री, वीडियो वायरल,आबकारी अधिकारी ने की पुष्टि
गंजबासौदा : शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित शराब दुकान पर सुबह करीब 6:30 बजे शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने पर गंजबासौदा आबकारी अधिकारी रवि धाकड़ ने वीडियो देखकर मामले की पुष्टि की।
अधिकारी के अनुसार, मौके पर आबकारी विभाग की टीम भेजकर पंचनामा तैयार कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। आगे की कार्यवाही विदिशा के जिला आबकारी अधिकारी द्वारा किया जाना है।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शराब की फुटकर बिक्री का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक है। ऐसे में सुबह 6:30 बजे शराब बिक्री की पुष्टि के बाद अब जिला आबकारी विभाग की कार्रवाई पर नजर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित समय से पहले शराब दुकान खुलने से, नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है साथ ही, क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि आबकारी विभाग नियमों का सख्ती से पालन कराए और बेसमय दुकान खोलने पर प्रभावी कार्रवाई करे।
रिपोर्टर : हेमंत आनंद
No Previous Comments found.