रक्त सेवा समिति के स्थापना दिवस मनाया गया।
विदिशा - समिति के संस्थापक राजेश तिवारी ने कहा कि विगत 25 वर्ष से रक्त सेवा समिति रक्तदान ,महादान ,जीवनदान है, इसके लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे सैकड़ो लोग रक्तदान स्व प्रेरणा से करते हैं। सभी का बहुत-बहुत आभार माना इस अवसर पर डॉल्फिन स्कूल में आज निशुल्क रक्त समूह परीक्षण शिविर लगाया गया और पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरियाली अमावस्या के दिन पौधा रोपण किया गया। 13 अगस्त को उत्कृष्ट शा .हा.से. स्कूल बासौदा में, 14 अगस्त को उदयपुर में सरस्वती विद्या पीठ विद्यालय में रक्त समूह परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा 15 अगस्त को समिति कार्यालय , vishvambhara tower पर ध्वजारोहण प्रात: 8 बजे किया जाएगा.
16 अगस्त को डॉल्फिन स्कूल के हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी सादर आमंत्रित हैं। समिति के इस कार्यक्रम में रक्त सेवा समिति की महिला शाखा ,युवा शाखा एवं मुख्य शाखा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण और नवांकुर विद्यापीठ एवं डॉल्फिन स्कूल के डायरेक्टर प्राचार्य,आचार्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - हेमंत
No Previous Comments found.