पाली में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

विदिशा :  पाली में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू,शमशाबाद के पाली में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच,शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवराज धाकड़ के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात युवक की मौत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.