नटेरन पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, दो आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

विदिशा :  पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना नटेरन पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से कुल 10.620 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

फतेहपुर श्यामसी में अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा:
थाना नटेरन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फतेहपुर श्यामसी चौराहे पर खूबसिंह की दुकान के सामने एक व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं थाना प्रभारी देहात बासौदा श्री जयकुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस को देखकर आरोपी बोरी लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेमसिंह पिता खूबसिंह बंजारा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम फतेहपुर श्यामसी बताया। उसके कब्जे से सफेद मदिरा प्लेन के 25 क्वार्टर एवं लाल मसाला के 22 क्वार्टर, कुल 8.460 लीटर शराब, कीमत करीब ₹4,700, तथा शराब बिक्री से प्राप्त ₹3,280 नगद जप्त किए गए।

सोमवारा में अवैध शराब के साथ आरोपी पर कार्रवाई:
इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर सोमवारा तिगड्डे के पास अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज खटीक पिता चिरोंजीलाल खटीक, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारा बताया।

आरोपी के कब्जे में रखे सफेद प्लास्टिक के झोले की तलाशी लेने पर उसमें 24 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन मिले। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा कुल 2.160 लीटर अवैध शराब विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण में आरोपी का कृत्य 07 वर्ष से कम अवधि की सजा वाला होने से उसे धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस देकर छोड़ा गया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी देहात बासौदा जयकुमार सिंह, उपनिरीक्षक शालिकराम प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक महेश कुशवाह, प्रधान आरक्षक नरसिंह यादव, प्रधान आरक्षक अल्ताफ खान, प्रधान आरक्षक अभिषेक बघेल, प्रधान आरक्षक बैजनाथ सिंह यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, आरक्षक फूलसिंह शाक्य, आरक्षक सूरज बघेल, आरक्षक सोनू राजपूत, महिला आरक्षक हिमांशू, आरक्षक पुष्पेन्द्र यादव एवं सैनिक राहुल राजोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर :  प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.