54 लीटर अवैध देशी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

गंजबासौदा :  अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बासौदा शहर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध देशी शराब और 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। कार्रवाई में कुल 3.46 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया, जिसमें शराब के साथ एक सिलेरियो कार भी शामिल है। पुलिस के अनुसार गोलू उर्फ सूर्यांश रघुवंशी, देवेन्द्र उर्फ निब्बू अहिरवार और सौरभ अहिरवार के कब्जे से क्रमशः 5 लीटर, 54 लीटर और 5 लीटर शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्र उर्फ निब्बू अहिरवार के खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। वहीं रामरतन उर्फ मोनू रघुवंशी को शराब के नशे में सिलेरियो कार चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी के  मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी बासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.