आरटीआई वापस लेने के दबाव का आरोप, वीडियो होने का दावा
गंजबासौदा,विदिशा : गंजबासौदा के महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता योगेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित जानकारी मांगने के बाद उन पर आरटीआई आवेदन वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। कार्यकर्ता का दावा है कि इस घटनाक्रम का वीडियो उनके पास सुरक्षित है। इसके अलावा, विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर एक कर्मचारी के कथित बयान का वीडियो होने की बात भी कही गई है। मामले को लेकर कलेक्टर विदिशा, राज्य सूचना आयोग और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अब संबंधित विभाग का पक्ष और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्य महत्वपूर्ण होंगे।
रिपोर्टर : हेमंत

No Previous Comments found.