गंजबासौदा में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, दिल्ली के फूलों से होगा भव्य शृंगार, 10 हजार भक्तों के आने की उम्मीद

गंजबासौदा :  नगर में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव इस बार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर पूरे नगर में भक्ति का माहौल छा गया है। खाटू श्याम मंदिर की गलियां रंग-बिरंगी लाइटों से सज गई हैं और जगह-जगह मनमोहक रंगोलियां बनाई जा रही हैं। बाबा का भव्य शृंगार दिल्ली से आए ताजे फूलों से किया जाएगा। शृंगार के बाद बाबा का अलौकिक स्वरूप देखते ही बनेगा। जन्मोत्सव पर भोपाल के प्रसिद्ध भजन गायक शिवम सहित उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका भी भक्तों को बाबा श्याम के मधुर भजनों से सराबोर करेंगी। पूरी रात भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गूंज उठेगा। बाबा के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हनुमान चौक से प्रारंभ होकर चक स्वरूप ,नगर होते हुए वार्ड नंबर 13 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल होंगे और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठेगा।

21 तारीख, दिन शनिवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद अन्नकूट की प्रसादी के रूप में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ने लगेगी। आयोजकों को लगभग 10 हजार भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

मंदिर समिति के वरिष्ठ सेवक पं. श्री वीरेन्द्र जी दुबे ने सभी श्याम प्रेमी भक्तों से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अन्नकूट प्रसादी का लाभ अवश्य प्राप्त करें 

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, तेरी चौखट पे आकर मिला है सहारा। गंजबासौदा में भी गूंजे जयकारा,

 

रिपोर्टर : हेमंत आनंद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.