विश्व धरोहर को संजोकर रखने का एक अनूठा प्रयास

गंजबासौदा - विश्व धरोहर सप्ताह दिनांक 19 से 25 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय, विदिशा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 21 नवंबर 2026 को ग्राम उदयपुर स्थित राज्य संरक्षित स्मारकों पर विरासत दर्शन एवं छायाचित्र प्रदर्शनी तथा शैक्षणिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 कार्यक्रम का समय दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 03:00 बजे तक रखा गया है। इसमें मोती मस्जिद, शाही मस्जिद, पीसनहारी मंदिर एवं उदय उदित महल का भ्रमण कराया जाएगा। प्रतिभागियों को इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला और धरोहर महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जिले की समृद्ध विरासत से परिचित कराया जाएगा।

 यह आयोजन संयुक्त संचालक, मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 16 नवंबर को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के पालन में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना जगाना है। जिला पुरातत्व संग्रहालय ने सभी धरोहर प्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

रिपोर्टर - हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.