24 घंटे में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिली बड़ी राहत

बरखेड़ा जागीर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा जागीर में पिछले छह महीनों से बनी बिजली की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। बिजली विभाग ने शिकायत और लगातार प्रयासों के बाद महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

बिजली नहीं होने के कारण अस्पताल में मरीजों, प्रसूताओं और ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय अंधेरे में मरीजों का उपचार करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। वहीं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के संचालन में भी बाधा आ रही थी।
समस्या की जानकारी मिलने पर C NEWS BHARAT के संवाददाता प्रयास विश्वकर्मा ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर जल्द समाधान की मांग उठाई। उन्होंने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल कराने के लिए प्रयास किए।
इसके बाद बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों, मरीजों, प्रसूताओं और अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विजय ठाकुर और प्रयास विश्वकर्मा ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और समाधान में सहयोग करने के लिए C NEWS BHARAT का भी आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.