विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी: शाही वेडिंग में लगेगा सितारों का मेला

साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर एक बार फिर शादी की खबरें सुर्खियों में हैं. फैंस लंबे समय से जिस पल का इंतज़ार कर रहे थे, वह अब हकीकत बनने वाला है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस साल फरवरी के आखिर तक सात फेरे ले सकते हैं. बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में इस खबर ने हलचल मचा दी है और हर कोई इस शाही वेडिंग की डिटेल्स जानने को बेताब है.

 उदयपुर में शाही अंदाज़ में होगी शादी

खबरों के अनुसार, 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के एक भव्य महल में यह शादी संपन्न होगी। शादी को बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। सजावट सादगी और रॉयल थीम का मेल होगी, लेकिन पूरी प्लानिंग को लेकर कपल ने जबरदस्त गोपनीयता बरती है.

हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन, सितारों की होगी बारिश

शादी के बाद मार्च में हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो 4 मार्च को शहर के एक बड़े कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के चुनिंदा चेहरे भी शिरकत करेंगे। कहा जा रहा है कि विजय ने खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को न्योता दिया है। गेस्ट लिस्ट में मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

 क्या हो चुकी है गुपचुप सगाई?

कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि विजय और रश्मिका ने अक्टूबर 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी। हालांकि, इस पर दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में इस चर्चा ने आग पकड़ ली है.

 60 करोड़ का ऑफर ठुकराया

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शादी के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे कपल ने सिरे से ठुकरा दिया. यह साफ दिखाता है कि दोनों अपनी निजी ज़िंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं.

 वर्क फ्रंट पर नज़र

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय हाल ही में फिल्म किंगडम में नजर आए थे, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं रश्मिका की पिछली फिल्म द गर्लफ्रेंड थी. अब फैंस को न सिर्फ उनकी अगली फिल्मों, बल्कि इस ग्रैंड वेडिंग का भी बेसब्री से इंतज़ार है.कुल मिलाकर, यह शादी साउथ और बॉलीवुड दोनों के लिए साल की सबसे बड़ी सेलेब्रिटी वेडिंग साबित हो सकती है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.