विजय तृषा अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट का बड़ा बयान, बोले दिल की आजादी जरूरी
BY-UJJWAL SINGH
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं. इसी बीच फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए दोनों का समर्थन किया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया लंबा नोट
विक्रम भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहें सच हैं या नहीं. लेकिन अगर इन खबरों में सच्चाई है, तो लोगों को इसे समझने की जरूरत है.उन्होंने लिखा कि कई बार लोग ऐसे रिश्तों में फंसे रहते हैं जिनका समय खत्म हो चुका होता है, लेकिन समाज के दबाव की वजह से वे उसे निभाते रहते हैं. उनके मुताबिक, ऐसा रिश्ता भी किसी “जेल” से कम नहीं होता.
दिल की आजादी के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा
विक्रम भट्ट ने आगे कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी और अपने दिल के फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह हमेशा इंसान के दिल की आजादी के पक्ष में खड़े रहेंगे और हर किसी को प्यार करने और अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है.
शादी के रिसेप्शन में साथ दिखे विजय और तृषा
हाल ही में 5 मार्च को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा साथ नजर आए थे। इसी बीच खबरें सामने आईं कि विजय की पत्नी संगीता विजय ने अदालत में तलाक की अर्जी दी है.अर्जी में विजय पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप भी लगाया गया है. इसके बाद से ही तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
हालांकि इन सभी खबरों के बीच न तो विजय और न ही तृषा कृष्णन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है.

No Previous Comments found.