आंसू पोछने के लिए लोग सुंदर लड़के को रेंट करते है

अगर आप रो रहे हैं और आप अपने आंसू खुद नहीं पोछना चाहते हैं तो आप किसी व्यक्ति को आंसू पोछने के लिए रेंट पर ले सकते है. जी हां, ऐसा करने वाला दुनिया में  जापान एकमात्र देश है जहां आंसू पोंछने के लिए लोग रेंट पर मिलते हैं. जापान की टोक्यो स्थित इकेमोसो दान्शी नामक कंपनी, लोगों को आंसू पोंछने के लिए किराए पर रखती है. इस सेवा को 'हैंडसम वीपिंग बॉयज़' के नाम से जाना जाता है. 

जिसका मकसद लोगों की भावनाओं को सम्मानित करना और उन्हें जाहिर करने में मदद करना है. 

इसके ज़रिए, लोग अपने इमोशन को बाहर निकाल सकते हैं. इस सेवा के ज़रिए, लोग अपने भावनात्मक अभिव्यक्ति को सहन कर सकते हैं और उसे अपना सकते हैं.  इसके अलावा लोग तनावग्रस्त कर्मचारियों को आंसू बहाने में मदद कर सकते हैं.  इस सेवा को लोग चुनौतियों से पार पाने के लिए भावनात्मक समर्थन पाने के लिए भी करते हैं.

लेकिन ऐसा जापान में हर घर में नहीं होता। यह केवल जापान की एक कंपनी द्वारा किया जाता है। टोक्यो स्थित इकेमोसो दान्शी नामक कम्पनी लोगों को हायर करती है। ये कंपनी स्टाफ को रुलाने के लिए लोगों को नौकरी पर रखती हैं, फिर कर्मचारी दुखद फिल्में देखते हैं, फिर जब उन्हें दुख होता है और आंसू आते हैं, तो एक सुंदर लड़का उनके आंसू पोंछता है। ऐसा करने के पीछे उनका मानना है कि लोगों को आपस में जोड़ने में मदद मिलती है। क्योंकि जापानी लोगों के सामने रोने की आदत नहीं है, इसलिए एक बार जब आप दूसरों के सामने रोएंगे, तो माहौल बदल जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.