वृन्दावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा , लिया प्रेमानन्द महाराज का आशीर्वाद ...

BY-UJJWAL SINGH 

क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्लैमर और शौहरत से भरी जिंदगी के बीच यह पावर कपल अब भक्ति और अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में दोनों कान्हा की नगरी वृन्दावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का

17 फरवरी को विराट और अनुष्का वृन्दावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दर्शन किए। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। साधारण और सादगी भरे लुक में पहुंचे इस कपल ने संगत में बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना .आशीर्वाद लेने के बाद दोनों ने आश्रम में कुछ समय शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच बिताया. वहां मौजूद भक्तों के बीच विराट और अनुष्का बेहद सहज दिखाई दिए। स्टारडम की चकाचौंध से दूर उनका यह रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

 एयरपोर्ट लुक ने भी खींचा ध्यान

वृन्दावन रवाना होने से पहले विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज में नजर आए. खास बात रही अनुष्का के गले में पहनी तुलसी माला, जिसने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा. फैंस का मानना है कि अनुष्का का यह लुक उनकी आध्यात्मिक आस्था को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरों पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.

 लंदन में बसा है आशियाना

इन दिनों यह कपल लंदन में रह रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने लंदन स्थित घर में एक पूजा का आयोजन भी किया था, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. हालांकि, वे बीच-बीच में भारत आते रहते हैं.उनके बच्चे वामिका और अकाय इस बार नजर नहीं आए, लेकिन फैंस को हमेशा की तरह इस स्टार कपल की हर झलक का इंतजार रहता है.ग्लैमर की दुनिया के ये दो बड़े नाम अब जिस तरह आध्यात्मिक शांति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, वह उनके फैंस को भी प्रेरित कर रहा है। भक्ति और प्रसिद्धि का यह संगम सच में देखने लायक है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.