विष्णुगढ़ में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विष्णुगढ़- स्थानीय विवेकानन्द सेवा आश्रम में आगामी रविवार, 9 नवम्बर 2025 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन डॉ. ओम प्रकाश एवं डॉ. रवि प्रकाश (गौरी मेमोरियल स्टोन क्लिनिक, हजारीबाग) के सौजन्य से किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर अपने रोगों का उपचार करा सकें।
आयोजकों के अनुसार शिविर में पेट दर्द, पित्त की पथरी (लेजर विधि), हाइड्रोसील, हर्निया, गुर्दे की पथरी (लेजर), अपेंडिक्स, बवासीर, भगन्दर आदि रोगों की जाँच एवं परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। आवश्यकतानुसार मरीजों को आगे के उपचार और ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
विवेकानन्द सेवा आश्रम के निदेशक विवेक कुमार ने विष्णुगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाएँ।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जो मरीजों की जाँच और उचित परामर्श प्रदान करेगी।
रिपोर्ट – संदीप मिश्रा, विष्णुगढ़


No Previous Comments found.