वेटर गया छुट्टी पर! अब AI रोबोट ‘जीभ देखकर’ बताएगा क्या खाना है

अब तक रोबोट हमें सिर्फ फिल्मों की दुनिया में ही काम करते नजर आते थे, लेकिन अब ये कल्पना हकीकत बन चुकी है और वो भी सीधे आपकी प्लेट तक पहुंचकर। चीन के हांगझोऊ शहर के कुछ रेस्टोरेंट्स में ऐसा अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है, जहां पारंपरिक वेटर की जगह AI रोबोट ने ले ली है… और इनका तरीका बिल्कुल हटके है।

ये रोबोट आपसे “क्या ऑर्डर करेंगे?” नहीं पूछते बल्कि पहले आपकी जीभ और चेहरे को स्कैन करते हैं। फिर आपकी बॉडी कंडीशन, मूड और डाइजेशन को समझकर खुद ही तय करते हैं कि आज आपके लिए क्या खाना सही रहेगा हल्का सूप, मसालेदार चिकन या कुछ और।इन मशीनों की खासियत सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। ये 100 से ज्यादा डिशेज बनाने में माहिर हैं और किचन में बिल्कुल इंसानों की तरह काम करते हैं चाहे कड़ाही संभालना हो या फ्लेम कंट्रोल करना। देखने वाले कई बार फर्क ही नहीं कर पाते कि खाना इंसान ने बनाया है या रोबोट ने।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये रोबोट सिर्फ खाने तक सीमित नहीं हैं ये आपकी लाइफस्टाइल और सेहत का भी अंदाजा लगाते हैं। कुछ बेसिक सवाल पूछकर और डेटा एनालिसिस के जरिए ये तय करते हैं कि मौसम और आपकी हालत के हिसाब से कौन सा खाना आपके लिए बेहतर रहेगा दिलचस्प बात ये है कि बुजुर्ग ग्राहक भी इस टेक्नोलॉजी को देखकर हैरान रह जाते हैं, और कई लोग तो मानते हैं कि रोबोट के हाथ का स्वाद इंसानी शेफ से कम नहीं है।

रेस्टोरेंट मालिकों के लिए ये टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं। स्टाफ की जरूरत काफी कम हो गई है, जिससे खर्च घटा है और ग्राहकों को सस्ता खाना मिल रहा है।सीधी बात ये है अब टेक्नोलॉजी सिर्फ आपकी जेब या फोन तक सीमित नहीं रही, बल्कि आपकी थाली तक पहुंच गई है। आने वाले समय में अगर आपका वेटर आपको हेल्दी खाने की सलाह देने लगे, तो समझ जाइए… वो इंसान नहीं, AI है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.