वाशिम पुलिस ने आयोजित किया पुलिस पाल्य करियर शिविर, 250 विद्यार्थियों ने लिया मार्गदर्शन
वाशिम : पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से पुलिस पाल्य करियर शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 4 अगस्त को नवीन पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण हॉल में पुलिस अधीक्षक निकेश खाडमोडे-पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में प्रथम एज्युकेशन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक प्रदीप कोरडे तथा विभागीय प्रमुख आशीष इंगळे ने विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक लता फड भी उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रथम एज्युकेशन मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का प्रस्ताविक एवं आभार प्रदर्शन पुलिस कल्याण शाखा के पोलीस उपनिरीक्षक प्रल्हाद वाघमारे ने किया। इस करियर शिविर में लगभग 200 से 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। शिविर के सफल आयोजन में पोलीस उपनिरीक्षक बेबी राठोड, पुलिस कल्याण प्रशिक्षक आशीष जयस्वाल तथा राहुल अवचार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.