किसानों से नाता और मजबूत करें – एड. मनकर राकां किसान सभा की बैठक संपन्न,
वाशिम - पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित मालेगांव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान सभा के पदाधिकारियों को किसानों से अपना संबंध और अधिक मजबूत करना चाहिए,ऐसा आवाहन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एड. वसंतराव मनकर ने किया। वे 13 मार्च को दोपहर 4 बजे मालेगांव शहर स्थित श्री संत गजानन महाराज विद्या मंदिर में आयोजित जिले के पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष तथा जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष दिलीपराव जाधव ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जिले में नंबर एक पार्टी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान सभा के विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में किसान सभा के विदर्भ विभागीय अध्यक्ष जगदीश जुनगरी, राज्य समन्वयक व संपर्क प्रमुख सरचिटणीस डॉ. गणेश डोंगरे, सचिव बबनराव तिकांडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा मालेगांव तालुका अध्यक्ष सुनील चंदनशिव, रिसोड तालुका अध्यक्ष तेजराव पाटील वानखेडे, अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के जिला अध्यक्ष संतोष गोमाशे,वसंतराव मारोटकर, सेवाराम आडे, जावेद भवानिवाले,डॉ.सुनील राऊत,शेषराव जाधव,प्रतीक बोर्डे,महेश माचलकर,योगेश निर्मल,कपिल भालेराव,आकाश गाभणे, सुजित अवचार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रस्ताविक किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रा.अरविंद गाभणे सर ने किया। संचालन वॉइस ऑफ मीडिया के जिला अध्यक्ष भागवत मापारी ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन संतोष गोमाशे ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर - नागेश अवचार


No Previous Comments found.