रामप्रभू सूर्यभान सोनोने को आजाद समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

वाशिम : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से रामप्रभू सूर्यभान सोनोने को वाशिम जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगिना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एड. चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार एवं महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मनीष नलिनी पं. साठे के नेतृत्व में की गई है।

नियुक्ति पत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा मान्यवर कांशीराम के विचारों का उल्लेख करते हुए “बहुजन हिताय – बहुजन सुखाय” की समतावादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में बताया गया है कि रामप्रभू सूर्यभान सोनोने को वाशिम जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगठन विस्तार एवं बहुजन समाज की विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई है।
इस नियुक्ति पत्र की प्रत राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखरजी आजाद, महाराष्ट्र राज्य उपाध्यक्ष तथा  झोन प्रभारी सिद्धार्थजी देवरे, महाराष्ट्र राज्य महासचिव दत्तरावजी धांडे और विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम विभाग) उमेशजी हिवराळे को भी भेजी गई है।
रामप्रभू सोनोने की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा विभिन्न स्तरों से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.