व्हिसल ब्लोअर कानून के तहत मुख्याधिकारी पर कार्रवाई की मांग

मालेगाव : मालेगाव नगर परिषद में कथित अवैध निर्माण मामले में शिकायतकर्ता की पहचान उजागर किए जाने का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता कैलास बनसोड ने मुख्याधिकारी सतीश शेवता के खिलाफ फौजदारी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने वाशिम पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत के अनुसार, मालेगाव शहर के गट नंबर 156 में कथित अवैध निर्माण को लेकर 8 अप्रैल 2026 को नगर परिषद प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि शिकायत की गोपनीयता बनाए रखने के बजाय संबंधित व्यक्ति को भेजे गए पत्र में शिकायतकर्ता का नाम उजागर कर दिया गया।
कैलास बनसोड ने अपनी शिकायत में कहा है कि “व्हिसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन एक्ट 2014” की धारा 16 के अनुसार शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखना अनिवार्य है। इसके बावजूद जानबूझकर पहचान उजागर की गई, जो कानून का उल्लंघन है। उन्होंने धारा 17 के तहत संबंधित अधिकारी पर फौजदारी कार्रवाई की मांग की है।
तक्रारकर्ता ने स्वयं और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई है।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.