वाशिम में अवैध यात्री वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाशिम : शहर यातायात शाखा द्वारा अवैध रूप से यात्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 26 मई 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई।

अभियान के दौरान 29 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 29वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग 29हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
यातायात शाखा ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध यात्री वाहनों में सफर करने से बचें और ऐसे वाहन दिखाई देने पर तुरंत यातायात शाखा को सूचना दें।
यह कार्रवाई जी.पो.अधीक्षक खतमोडे के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब नाईक के नेतृत्व में शहर यातायात शाखा की टीम ने की।

रिपोर्टर : नागेश अवचार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.