मालेगांव में 35 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारी तेज, 12 जून को आरक्षण सोडत
वाशिम : मालेगांव तहसील में वर्ष 2024 में कार्यकाल समाप्त कर चुकी तथा वर्ष 2026 में कार्यकाल पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों के आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी (ड्रॉ) 12 जून 2026 को निकाली जाएगी।
तहसीलदार मालेगांव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के तहत संबंधित ग्राम पंचायतों में 8 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन ग्राम सभाओं में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया से संबंधित सूचना ग्रामीणों को दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में अमाणा, खडकी ई., कुतरडोह, मुसळवाडी और पांगरी नवघरे ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जहां पहले से ही प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। वहीं वर्ष 2025 में किसी भी ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त नहीं हो रहा है।
वर्ष 2026 में उमरदरी, उमरवाडी, एकांबा, करंजी, कळंबेश्वर, काळाकामठा, किन्हीराजा, कोलदरा, , खैरखेडा, गांगलवाडी, चिवरा, जोडगव्हाण, जऊळका, डव्हा सहित कुल 30 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।
आरक्षण लॉटरी के बाद चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी और मालेगांव तहसील की 35 ग्राम पंचायतों में चुनावी माहौल गर्म होने की संभावना है।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.