मालेगांव पुलिस की सतर्कता से चोरी का वाहन बरामद, आरोपी हिरासत में।

वाशिम - जिले के मालेगांव पुलिस स्टेशन की यातायात शाखा ने सतर्कता दिखाते हुए एक चोरी की ऑटो कार को बरामद किया है। यह कार्रवाई 14 जून 2026 को मालेगांव-मेहकर रोड पर मेहकर बायपास के पास की गई। अवैध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस कर्मी महेश जाधव और उमेश म्हस्के को एक संदिग्ध तीन पहिया ऑटो दिखाई दिया। वाहन के दस्तावेज और नंबर की जांच करने पर रिकॉर्ड में विसंगति पाई गई। इसके बाद चालक शेख सोहेल शेख शकील, उम्र 24 वर्ष, निवासी मेहकर को हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि उक्त वाहन चोरी का है और इस संबंध में पिंपरी-चिंचवड़ के एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक किशोर चिंचोलकर कर रहे हैं।

रिपोर्टर - नागेश अवचार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.