मानोरा पुलिस के जाल में बाइक चोर, दो विधि-विवादित किशोर हिरासत में
वाशिम - मानोरा वाशिम जिले की मानोरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो विधि-विवादित किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार,संपत्ति एवं मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे के लिए उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल क्षीरसागर के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक नैना पोहेकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानोरा बस स्टैंड क्षेत्र में दो विधि-विवादित किशोर चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में पता चला कि बरामद मोटरसाइकिलें कारंजा शहर थाना के अपराध तथा मंगरुळपीर थाना के अपराध क्रमांक 465/2026 में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं तथा आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंपी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखेश खाटमोड़े (पाटील) अपर पुलिस अधीक्षक लता फड़ तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल क्षीरसागर के मार्गदर्शन में मानोरा पुलिस निरीक्षक नैना पोहेकर एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है।
रिपोर्टर - नागेश अवचार
No Previous Comments found.