कुपटा घाट में टिपर और कार की भीषण टक्कर

वाशिम : वाशिम जिले के मानोरा निवासी दो युवा व्यापारियों की शनिवार सुबह कुपटा घाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे कुपटा गांव के समीप घाट मार्ग पर हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान सुफियान कादर लघा (25) और इमरान जरीब शेख (29), दोनों निवासी मानोरा, के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुफियान रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी थे, जबकि इमरान जनरल स्टोर का व्यवसाय करते थे। दोनों अपनी दुकानों के लिए नया माल खरीदने अमरावती जा रहे थे। इसी दौरान कुपटा घाट में सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक कार में ही फंस गए। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद फरार हुए टिपर चालक उत्तम तिरमाळे (निवासी उल्लासवाड़ी, पुसद) को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.