जंगली सूअर के हमले में तीन वर्षीय मासूम घायल, जऊळका में दहशत

वाशिम : जंगल से पानी की तलाश में गांव में आए एक जंगली सूअर ने जऊळका की तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वा राम सावळे (उम्र 3 वर्ष) शिवाजी हाईस्कूल के पास अपने घर के सामने आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आए जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सूअर ने उसकी दाहिनी जांघ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गई।
घायल बच्ची का पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जऊळका में उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला सामान्य अस्पताल, वाशिम रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसकी जांघ पर तीन टांके लगाए हैं।
  वन विभाग के कर्मचारी  आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। जंगल के वन्यजीव पानी की तलाश में गांवों की ओर आ रहे हैं, इसलिए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

रिपोर्टर : नागेश अवचार
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.