तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
वाशिम - कारंजा के चंदनवाड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक सईताई के पीए संजय राठोड ने श्री गुरु मंदिर एंबुलेंस के रमेश देशमुख को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रमेश देशमुख ने एंबुलेंस सेवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। राहत कार्य में दादाजी एंबुलेंस के संदेश मेश्राम, श्री जय गुरुदेव एंबुलेंस के चालक अविनाश भोयर तथा आई एकविरा एंबुलेंस के विनोद खोंड ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हादसे में विलास खंडारे (58) और नरेंद्र खंडारे (30) निवासी पिंपलगांव बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए अमरावती के अस्पताल रेफर किया।
बचाव एवं राहत कार्य में कक्ष सेवक विजय शिरसाठ,रुग्णसेवक छोटू उके,समृद्धि के अजय घोडेस्वार,समाजसेवक श्याम घोडेस्वार,श्री गजानन एंबुलेंस के दीपक सोनोने,शंकर रामटेके,शिवनेरी के खडसे,मेस्को के तरुण शिरसाट और धीरज गुल्हाने (मेजर) ने भी सहयोग किया। स्थानीय नागरिक भी घायलों की मदद के लिए आगे आए। विभिन्न एंबुलेंस सेवाओं के समन्वय और तत्परता के कारण घायलों को समय पर उपचार मिल सका। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने चंदनवाड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर - नागेश अवचार
No Previous Comments found.