सेल्फ सर्वेक्षण के बावजूद आवास सूची में नाम नहीं; पात्र नागरिकों को शामिल करने की मांग
वाशिम : ग्राम पंचायत किन्हीराजा के अंतर्गत कई नागरिकों का आवास योजना के लिए सेल्फ सर्वेक्षण किया गया है। इसके बावजूद कुछ पात्र नागरिकों के नाम आवास सूची में शामिल नहीं होने का मामला सामने आया है। पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने की मांग भाजपा ओबीसी मोर्चा के मालेगांव तालुका अध्यक्ष पवन गजानन इंगले ने ग्राम पंचायत प्रशासन को दिए निवेदन के माध्यम से की है।
19 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत किन्हीराजा के प्रशासक तथा ग्रामसेवक को निवेदन सौंपा गया।
निवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के अनेक नागरिकों का आवास योजना के लिए सेल्फ सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के बावजूद कुछ पात्र नागरिकों के नाम संबंधित सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
इसलिए ऐसे नागरिकों की दोबारा जांच कर पात्र लाभार्थियों के नाम आवास सूची में शामिल किए जाएं तथा सूची को मंजूरी के लिए संबंधित कार्यालय में आगे भेजा जाए, ऐसी मांग पवन गजानन इंगले ने की है।
पात्र होने के बावजूद आवास योजना के लाभ से वंचित नागरिकों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह निवेदन दिया गया है।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.