वाशिम में चोरी हुआ ₹1.34 लाख का आईफोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
वाशिम : वाशिम शहर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए करीब 1 लाख 34 हजार 900 रुपये कीमत का Apple iPhone-17 Pro बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वाशिम शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित एक दुकान से Apple iPhone-17 Pro चोरी हुआ था। मामले में वाशिम शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 901/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल खाटमोडे-पाटील के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक लता फड, पुलिस निरीक्षक सुधाकर आडे सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस ने नागरिकों से अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.