अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की आधिकारिक उम्मीदवार प्रो. अदिति ऋषिकेश पोहरे ने दाखिल किया नामांकन

वाशिम : अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार प्रो. अदिति ऋषिकेश पोहरे ने आज 6 अक्टूबर 2026 को अमरावती में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक अमित झनक, अकोला के विधायक साजिद पठाण, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, डॉ. सुनील देशमुख, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख, पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे, पूर्व मंत्री अजहर हुसैन, नागपुर के विधायक तथा पूर्व मंत्री नितिन राऊत, राहुल बोंद्रे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रकाश पोहरे, बबलूभाऊ देशमुख, महेंद्र गवई, बबलूजी शेखावत, बबनराव चौधरी, वीरेंद्र जगताप, प्रकाश तायडे, प्रकाशराव पाटील, अभिजित सपकाल सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।
वाशिम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजूभाऊ चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अॅड. दिलीपराव सरनाईक, राजूभाऊ वानखड़े, मधुकरराव जुमडे, उज्ज्वल देशमुख, उदेभान लांडगे, सुरेश रत्नपारखी, संतोष पाठे, गजानन अमदाबादकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन दाखिल करने के दौरान अमरावती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिक्षक मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

रिपोर्टर : नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.