वाशिम में अवैध गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,
वाशिम : जिले में अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 30 गोवंश को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 40 लाख 50 हजार रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगरुळपीर रोड पर ग्राम कळंबा महाली के पास दो ट्रकों से अवैध रूप से गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस ने नाकाबंदी कर MH 04 FU 5246 और MH 44 7408 नंबर के ट्रकों को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रकों में निर्दयता से ठूंसकर भरे गए गोवंश पाए गए, जिनके लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कार्रवाई में 30 बैल/गोवंश तथा 2 ट्रक जब्त किए गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिनकी पहचान सैयद अफजल सैयद सालार (29 वर्ष, रा. रशीदनगर, दिवाणपुरा, मंगरुळपीर), नाजिमोद्दीन निजामोद्दीन (42 वर्ष, रा. चहेलपुरा, मंगरुळपीर) के रूप में हुई है।
रिपोर्टर : नागेश अवचार

No Previous Comments found.