वाशिम में महाराष्ट्र राज्य गांव कामगार पुलिस पाटील संघ का भव्य वर्षपूर्ति समारोह एवं कार्यशाला संपन्न
वाशिम : महाराष्ट्र राज्य गांव कामगार पुलिस पाटील संघ, वाशिम जिला कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अगस्त 2026 को पुलिस पाटील बंधु-भगिनियों का भव्य वर्षपूर्ति समारोह एवं कार्यशाला वाटाणे लॉन्स, मालेगांव रोड, वाशिम में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य गांव कामगार पुलिस पाटील संघ के राज्याध्यक्ष बालासाहेब शिंदे पाटील ने की। इस अवसर पर उन्होंने संघ के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती तथा पुलिस पाटीलों के अधिकारों के लिए चलाए जा रहे संघर्ष की जानकारी दी।
जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने पुलिस पाटीलों की जिम्मेदारियों, गांव स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस पाटीलों की भूमिका पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंगरूलपीर के विधायक श्यामभाऊ खोडे, रिसोड-मालेगांव के विधायक अमितभाऊ झनक तथा कारंजा-मानोरा की विधायक सईताई डहाके उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस पाटीलों की विभिन्न समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
समारोह में राज्य संघटक एवं गांव कामगार पुलिस पाटील संघ के नांदेड जिला सचिव संभाजी पाटील मंडगीकर, साहेबराव राळे पाटील, तृप्ती मांडेकर, छायाताई डहाके, शिवानंद पाटील, वाशिम जिला अध्यक्ष भास्करराव पाटील कंकाळ, निलेश भगत, विजय सरोदे, सतीश वानखेडे, व्यंकटराव पाटील कापसे, कबीरदास पाटील कदम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पुलिस पाटील बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में गांव स्तर पर कानून-व्यवस्था, राजस्व विभाग के साथ समन्वय, पुलिस पाटीलों के मानधन एवं सुविधाओं से जुड़े प्रश्न तथा संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए पुलिस पाटीलों का सम्मान किया गया। पूरे समारोह का आयोजन भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.