मोर्णा तलाव में युवक-युवती के शव मिले, क्षेत्र में मचा हड़कंप
मालेगांव : तहसील के गोकसावंगी क्षेत्र स्थित ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना 18 अगस्त की शाम करीब छह बजे सामने आई। जानकारी के अनुसार, गोकसावंगी शिवार स्थित मोर्णा तालाब के 'चंभारी आखराचा डोह' के नाम से पहचाने जाने वाले स्थान पर कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी में दो शव दिखाई दिए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कांस्टेबल विनोद इंगळे और उनके सहयोगी धम्मा घनबहादुर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाशिम जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस थाने में कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.