Weight Loss tips: 5 हेल्दी सलाद जो तेजी से घटाएंगे वजन
वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी उतना ही जरूरी होता है। अगर आप नियमित फिजिकल एक्टिविटी के साथ अपनी डाइट को संतुलित रखें, तो वजन घटाना आसान हो जाता है। वेट लॉस में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है, लेकिन इसके साथ कैलोरी कंट्रोल करना भी जरूरी है। ऐसे में सलाद एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। साथ ही, शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

सलाद की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान और झटपट होता है। थोड़ी-सी तैयारी के बाद आप इसे कभी भी बना सकते हैं। यह ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कुछ हेल्दी सलाद बनाने के तरीके—
1. स्प्राउट्स सलाद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके लिए अंकुरित मूंग, काला चना और मूंगफली को मिलाएं। इसमें टमाटर, प्याज और खीरा डालें। ऊपर से नींबू का रस और काला नमक डालकर मिक्स करें। यह प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी ऑप्शन है।
2. ग्रीन सलाद
विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन सलाद के लिए खीरा, ककड़ी, टमाटर, गाजर, लेट्यूस, ब्रोकली और पुदीना मिलाएं। इसमें नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा सा काला नमक डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का ऑलिव ऑयल या थोड़ा फेटा चीज भी डाल सकते हैं।
3. हाई-प्रोटीन सलाद
प्रोटीन के लिए आप पनीर या टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें हल्का सा ऑलिव ऑयल में रोस्ट करें। फिर इसमें अंकुरित अनाज जैसे मूंग या चना और कुछ कटी हुई सब्जियां मिलाएं। नींबू और काली मिर्च से ड्रेसिंग करके इसे तैयार करें।
4. ब्रोकली-चना सलाद
इस सलाद के लिए उबले हुए काबुली चने और हल्की स्टीम की हुई ब्रोकली लें। इसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च मिलाएं। ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
5. दही वाला प्रोटीन सलाद
दही को गाढ़ा करने के लिए पहले उसका पानी निकाल लें। फिर इसमें खीरा, गाजर, ककड़ी और लेट्यूस जैसी सब्जियां मिलाएं। चाहें तो अंकुरित मूंग और थोड़ा पनीर भी डाल सकते हैं। ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर इसे तैयार करें। यह स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों होता है।

No Previous Comments found.