Weird Spa Experience: जहां लोग दूध में मिर्च मिलाकर लेते हैं स्नान

आमतौर पर स्पा का नाम सुनते ही दिमाग में सुकून और आराम की तस्वीर बनती है, लेकिन चीन के एक स्पा ने इस सोच को पूरी तरह पलट दिया है। इन दिनों चीन के हरबिन शहर का मैपल लीफ विलेज हॉट स्प्रिंग रिजॉर्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जहां एक अनोखा ‘हॉटपॉट स्पा’ लोगों को हैरान कर रहा है।

Viral Video: पानी में लाल मिर्च मिलाकर क्यों नहा रहे चाइना वाले? वीडियो ने  उड़ाए होश; शॉकिंग है वजह | Viral Video Of Weird Hot Pot Spa In China People  Bathing In

इस स्पा की खासियत यह है कि यहां लोग दूध, मिर्ची, जलपीनो और सब्जियों से भरे गर्म पानी में नहाते हैं। वायरल वीडियो में स्पा यिन-यांग शेप में बना दिखाई देता है। एक तरफ लाल रंग का पानी है, जिसमें असली मिर्चियां और जलपीनो तैरते नजर आते हैं, जबकि दूसरी तरफ दूधिया पानी है, जिसमें लाल खजूर, गोजी बेरीज और अन्य सब्जियां डाली गई हैं। लोग दोनों हिस्सों में बैठकर इस अजीब स्पा का मजा लेते दिखते हैं।

दुनिया का सबसे अजीब स्पा! दूध में मिर्ची मिलाकर नहा रहे लोग, Video देख सिहर  उठे यूज़र्स | Weird Chinese hotpot spa milk chilli bath people soaking in  spicy soup watch shocking

दावा किया जा रहा है कि मिर्ची वाला पानी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और त्वचा में निखार लाने में मदद करता है, वहीं दूधिया पानी त्वचा को मुलायम बनाता है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि मिर्ची से जलन और दर्द का खतरा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे बेहद अजीब बता रहे हैं, तो कुछ इसे ट्राय करने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.