पश्चिम बंगाल में भाजपा का नया CM? 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बहुमत से भाजपा की जीत के दावे और सरकार गठन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है।

इसी बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

चुनाव प्रक्रिया में दो चरणों में मतदान हुआ था पहले चरण में 152 सीटों और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले गए। मतदान के बाद 4 मई को मतगणना हुई, जिसमें सियासी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए।

चुनाव आयोग के अनुसार दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिसमें कुल वोटिंग प्रतिशत 92% से अधिक रहा, जो देश में एक ऐतिहासिक आंकड़ा माना जा रहा है।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा किस चेहरे को राज्य की कमान सौंपती है और क्या 9 मई को वाकई बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.