बंगाल चुनाव 2026: TMC ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की राजनीति तेज़ हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस कदम के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले का परिदृश्य और स्पष्ट हो गया है।

ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।
अनुभव और नए चेहरे: TMC की रणनीति
उम्मीदवारों की इस सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलन बनाए रखा है। कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में नए उम्मीदवारों को उतारा गया है।
भवानीपुर में महामुकाबला: ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी
इस बार भी भवानीपुर विधानसभा सीट खास आकर्षण का केंद्र है। ममता बनर्जी खुद इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनकी टक्कर भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना है।पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उन्हें शुभेंदु अधिकारी से हार मिली थी, जबकि भवानीपुर में उन्होंने जीत दर्ज की थी। अब भाजपा ने दोनों सीटों पर शुभेंदु को मैदान में उतारकर चुनौती बढ़ा दी है।
विशेष रूप से देखा जाए तो यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि यह ममता के गढ़ में होने वाला एक सीधा संघर्ष होगा। सवाल ये है कि क्या नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले शुभेंदु, भवानीपुर में भी ममता को हरा पाएंगे या भाजपा का यह रणनीतिक दांव उलटा पड़ जाएगा।

No Previous Comments found.