152 सीटों पर वोटिंग शुरू, बंगाल चुनाव का पहला चरण जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान लगभग 3.6 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। राज्य में करीब 44 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से कई को संवेदनशील और कुछ को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

इस चरण में राज्य की कई चर्चित सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं। खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे बड़े नेताओं की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं नंदीग्राम और भवानीपुर सीटें भी बेहद अहम मानी जा रही हैं, जहां सुवेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में हिंसा और झड़प की खबरें सामने आई हैं, जिससे कुछ इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.