West Bengal: TMC के तीन बैंक खातों की साइबर पुलिस जांच शुरू, 5 साल के लेन-देन की पड़ताल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी के तीन बैंक खातों पर साइबर पुलिस की जांच के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने हाल ही में इन खातों पर डेबिट फ्रीज लगाया है और पिछले पांच साल के लेन-देन की गहन जांच शुरू कर दी है।
बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में चल रही इस जांच में अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन खातों में पैसा कहां से आया और आगे किन जगहों पर ट्रांसफर किया गया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि खाते कब खोले गए, किसके नाम पर रजिस्टर्ड हैं और इन्हें किन अधिकृत लोगों ने संचालित किया।
सूत्रों के अनुसार, जांच का एक बड़ा फोकस कथित जबरन वसूली और अवैध कमीशन से जुड़े पैसों पर है, जिन्हें इन खातों में जमा किए जाने और बाद में अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने के आरोप हैं। यह मामला तृणमूल कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों की शिकायतों के बाद दर्ज एफआईआर से जुड़ा बताया जा रहा है।
इसी बीच, पार्टी के भीतर गुटबाजी और तेज हो गई है। एक पक्ष ने डेबिट फ्रीज के फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पार्टी फंड के नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
No Previous Comments found.