पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर जल्द किया जाएगा 'पश्चिम बंग', विधानसभा में आएगा विधेयक
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने संकेत दिया है कि राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'पश्चिम बंग' किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में 'वेस्ट बंगाल' या अन्य नामों के बजाय 'पश्चिम बंग' ही आधिकारिक रूप से पहचान बनेगा।

No Previous Comments found.