शादी नहीं हुई, फिर भी बच्चे के साथ बिता रहे हैं खुशहाल जिंदगी, कपल ने बताया ‘De Facto Relationship’ का मतलब

AKANSHA UPADHYAY
 
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी न्यूज़ीलैंड में रहने वाले इंडियन कंटेंट क्रिएटर सोमेंद्र सोलंकी की है। सोमेंद्र अपनी पार्टनर और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन जब लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उनकी शादी हुई है, तो उनका जवाब होता है—नहीं। यही बात लोगों के लिए सबसे ज्यादा हैरानी वाली बन जाती है।सोमेंद्र ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए लोगों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि अगर शादी नहीं हुई तो दोनों साथ कैसे रह रहे हैं और उनका बच्चा कैसे है। सोमेंद्र ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब वह लोगों को ‘De Facto Relationship’ के बारे में बताते हैं, तो अगला सवाल यही होता है कि आखिर इसका मतलब क्या है।
 
क्या होता है De Facto Relationship?
 
सोमेंद्र के मुताबिक, De Facto Relationship ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोग बिना औपचारिक शादी किए लंबे समय तक एक कपल की तरह साथ रहते हैं। कुछ देशों में ऐसे रिश्तों को कानूनी मान्यता भी मिल सकती है, हालांकि इसके नियम और अधिकार देश के हिसाब से अलग-अलग होते हैं . सोमेंद्र ने अपने वीडियो में रिश्ते को लेकर एक दिल छू लेने वाली बात भी कही। उनका कहना था कि रिश्ते की अहमियत सिर्फ शादी के सर्टिफिकेट से तय नहीं होती। उन्होंने और उनकी पार्टनर ने साथ मिलकर घर बनाया, परिवार बनाया और अपनी दुनिया बसाई है।
 
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने पहली बार ‘De Facto Relationship’ शब्द के बारे में जाना। कुछ यूजर्स ने इसका मतलब जानने के लिए इंटरनेट पर जानकारी खोजी, जबकि कई लोगों ने कहा कि अलग-अलग देशों में रिश्तों और परिवार को देखने का नजरिया काफी अलग हो सकता है।सोमेंद्र की कहानी यही बताती है कि हर रिश्ते का अपना एक सफर होता है और उसे समझने के लिए सिर्फ शादी की स्थिति देखना ही जरूरी नहीं है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.