सर्दियों में दौड़ लगाने के होते हैं कई फायदे...जाने

BY CHANCHAL RASTOGI
देशभर में ठंड का असर अब महसूस होने लगा है, और हर समय ठिठुरन का अहसास होने लगता है। जैसे ही ठंड का मौसम आता है, लोग काम में आलस दिखाने लगते हैं, और जब एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि की बात होती है, तो वे इसे घर के भीतर करने लगते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि ठंडे मौसम में दौड़ने से आपको काफी लाभ हो सकता है। इससे आपके दिल से लेकर दिमाग तक की सेहत में सुधार हो सकता है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या हैं सर्दियों में दौड़ लगाने के फायदे?
जब आप दौड़ते हैं तो आप फिजिकली एक्टिव होते हैं, इससे रक्त वाहिकाएं फ्लैक्सिबल होती है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और यह कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बढ़ावा देता है। इससे आपका दिल बेहतर ढंग से काम करता है।
साड़ियों के मौसम में दौड़ने से आपका स्टेमिना बढ़ता है, आपके सहने की क्षमता बढ़ती है। दरअसल जब आप ठंडे मौसम में दौड़ते हैं तो आपका शरीर कोर तापमान को बनाए रखने के लिए ऊर्जा खर्च करता है। यह आपके शरीर को ऑक्सीजन का अधिक प्रभावित तरीके से उपयोग करने में मदद करता है।
ठंड के मौसम में दौड़ने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जब आप दौड़ते हैं तो रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके अलावा शरीर में सूजन को भी काम करती है।
No Previous Comments found.