कौन से हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक रेल मार्ग? जहां रुक जाती हैं सांसें, एक तो भारत में ही है

ट्रेन की यात्रा आमतौर पर आरामदायक और किफ़ायती मानी जाती है। कई रूट तो ऐसे हैं, जिन पर सफ़र करते हुए पहाड़, जंगल और नदियों की खूबसूरती खुद-ब-खुद मन मोह लेती है। लेकिन दुनिया में कुछ रेल मार्ग ऐसे भी हैं, जहां खूबसूरती के साथ-साथ रोमांच और खौफ़ दोनों साथ चलते हैं।

इन रास्तों पर पटरियों के किनारे गहराई का ऐसा भी दृश्य मिलता है कि रोंगटे खड़े हो जाएं। तेज़ हवाएं, खड़ी चढ़ाइयां और खतरनाक मोड़ ये सब मिलकर इन रूटों को दुनिया के सबसे जोखिम भरे रेल मार्गों में शामिल करते हैं।आज हम आपको ऐसे ही कुछ भयावह रेल मार्गों से परिचित कराने जा रहे हैं, जहां सफ़र जितना रोमांचक है, उतना ही दिल दहला देने वाला भी।

दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन मार्ग

दक्षिण अफ्रीका का एक रेल मार्ग ऐसा भी है, जिसका नाम सुनते ही कई यात्री असहज हो जाते हैं। केप टाउन का यह रेलवे ट्रैक प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि चोरी और हमलों की घटनाओं के लिए बदनाम है। यहां चलने वाली ट्रेनों में अक्सर लूटपाट और हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि सुरक्षा कारणों से लगभग हर दिन किसी न किसी ट्रेन को रद्द करना पड़ जाता है।

चेन्नई-रामेश्वरम रेलमार्ग  

भारत का चेन्नई–रामेश्वरम रेलमार्ग अपनी अनोखी बनावट और रोमांचक अनुभव के लिए मशहूर है। समुद्र के बीचों-बीच करीब दो किलोमीटर से भी लंबा यह पुल 1914 में बनाया गया था। ट्रेन जब इस पुल पर धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, तो कुछ पलों के लिए ऐसा महसूस होता है मानो आप पानी के ऊपर तैर रहे हों चारों तरफ सिर्फ विशाल समुद्र और बीच में चलती रेल।देखने में जितना मनमोहक यह नज़ारा है, उतना ही यह मार्ग यात्रियों को रोमांच और जोखिम का एहसास भी कराता है।

आरगो गेडे रेलमार्ग

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और बैंडुंग के बीच चलने वाली ट्रेन एक ऐसे ऊंचे पुल से गुजरती है, जिसे आरगो गेडे रेलमार्ग कहा जाता है। यह पुल अपनी खतरनाक ऊंचाई और संरचना के कारण यात्रियों में भय पैदा करता है। पुल के किनारों पर कोई सुरक्षा बाड़ नहीं लगी है, जिससे नीचे झांकते ही दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। 

कई यात्री तो ट्रेन के इस हिस्से से गुजरते ही घबराहट में चीख तक पड़ते हैं।फिर भी, डर के साथ-साथ इस पुल से नीचे दिखाई देने वाले मनमोहक दृश्य किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं खाई, हरियाली और ऊंचाई का मिला-जुला दृश्य इस सफ़र को अविस्मरणीय बना देता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.