दुनिया का सबसे शक्तिशाली क्रेडिट कार्ड, नहीं है कोई लिमिट, कर सकते हैं अरबों की शॉपिंग

आज के समय में अधिकांश लोग शॉपिंग और पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप खरीदारी अभी कर सकते हैं और बिल बाद में चुका सकते हैं। डेबिट कार्ड से पेमेंट सीधे आपके बैंक अकाउंट से होता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए आप बैंक से उधार लेकर खर्च कर सकते हैं और तय समय पर उसे चुका सकते हैं। हर क्रेडिट कार्ड की एक निश्चित लिमिट होती है, जो बैंक आपके खाते और क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर तय करता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा एक कार्ड भी है, जिसकी कोई लिमिट नहीं है? हाँ, हम बात कर रहे हैं अमेरिकन एक्सप्रेस का सेंचुरियन कार्ड या जिसे आम बोलचाल में Amex Black Card कहा जाता है।इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई पूर्व निर्धारित क्रेडिट लिमिट नहीं होती। इसका मतलब है कि आप चाहे लाखों, करोड़ों या यहां तक कि अरबों रुपये की खरीदारी भी इस कार्ड से कर सकते हैं। यही कारण है कि इसे क्रेडिट कार्ड की दुनिया का असली ‘बादशाह’ माना जाता है।

आसान नहीं कार्ड को पाना

यह कार्ड आपको अनलिमिटेड शॉपिंग की ताकत देता है, लेकिन इसे पाना इतना आसान नहीं है। सेंचुरियन कार्ड केवल इनविटेशन के जरिए ही मिलता है। अमेरिकन एक्सप्रेस खुद तय करता है कि किसे यह ऑफर मिलेगा।इस कार्ड की कहानी 1999 में शुरू हुई, लेकिन इसकी रहस्य और अफवाहें तो 1980 के दशक से ही उड़ रही थीं। शुरुआत में इसे लगभग मिथक की तरह देखा जाता था—ऐसा कहा जाता था कि इसे केवल कुछ चुनिंदा लोग ही रखते हैं, जैसे ब्रुनेई के सुल्तान या अमेरिकन एक्सप्रेस के सीईओ।

आज भी यह कार्ड दुनिया में सबसे एक्सक्लूसिव और प्रेस्टिजियस माना जाता है। अनुमान है कि पूरी दुनिया में इसके केवल 1 लाख से कम होल्डर्स हैं, और अमेरिका में भी केवल लगभग 20,000 लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं।

भारत में चुनिंदा यूजर

इस क्रेडिट कार्ड के मालिक भारत में और भी कम हैं. शायद कुछ सौ लोग ही इसे इस्तेमाल करते होंगे. इस कार्ड को पाने के लिए कोई सामान्य आवेदन प्रक्रिया नहीं है. अमेरिकन एक्सप्रेस के पास आपके पिछले खर्च का रिकॉर्ड होना चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम कार्ड पर सालाना कम से कम 3.5 लाख से 5 लाख डॉलर (करीब 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़ते हैं और वह भी समय पर चुकता करना होता है. 

इसके अलावा आपका क्रेडिट स्कोर शानदार होना चाहिए, नेट वर्थ काफी ज्यादा होनी चाहिए और आप अमेक्स के साथ लंबा रिश्ता रखते हों. कभी-कभी आप अमेक्स की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट इन्वाइट फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन अप्रूवल पूरी तरह अमेक्स के हाथ में है. इस कार्ड की सबसे बड़ी ताकत इसकी ‘नो प्री-सेट क्रेडिट लिमिट’ है. मतलब आप जितना चाहें उतना खर्च कर सकते हैं, बशर्ते आपका पेमेंट हिस्ट्री अच्छी हो. अमेक्स हर महीने आपके खर्च पैटर्न के आधार पर लिमिट तय करता है. बड़े-बड़े अमीर लोग इससे प्राइवेट जेट, लग्जरी कारें, हीरे-जवाहरात या यहां तक कि महंगे घर की खरीदारी कर चुके हैं

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.