मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट बैठक आज- कई अहम प्रस्तावों की मंजूरी के हैं आसार
आज शुक्रवार को सुबह 11 लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक होनी है। जिसमे अशोक लीलैंड को भूमि आवंटन , जेपी की धरोहर राशि वापसी ,और गन्ना मूल्यों पर वृद्धि ,मथुरा में यात्री सुविधा के लिए भूमि आवंटन, पयर्टन विभाग के दो प्रस्ताव इत्यादि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की हैं उम्मीदें।वर्तमान में अशोक लीलैंड को 70 एकड़ की भूमि दिया गया है , और जेपी को धनराशि वापसी दस्तावेजों पे हस्ताक्षर के हैं आसार।
30 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का किया था वायदा-
गन्ना मूल्य में वृद्धि को लेकर भी प्रस्ताव रखे जायँगे , पिछले वर्ष 30 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़त का वायदा योगी सरकार ने किया था।नगर विकास विभाग और आवास विभाग के प्रस्ताव पर भी चर्चा की उम्मीद। मथुरा में छाता तहसील के कोकिलावन शनिधाम मंदिर के सामने यात्री प्रवास और पार्किंग बनाने के लिए भूमि देने के सम्बन्ध में प्रस्ताव की स्वीकृति की जा सकती है।

No Previous Comments found.