योगी सरकार का Gen-Z और Gen-Alpha को बड़ा तोहफा, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के Gen-Z और Gen-Alpha युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की क्षमता और संभावनाओं को पूरा करने के साथ उनके स्किल, इनोवेशन और रोजगार को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी।
सीएम योगी ने कहा कि Gen-Z और Gen-Alpha को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे नए क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है और सरकार का संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को और गति देने के लिए सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लाने जा रही है। इस नीति में युवाओं की क्षमता और संभावनाओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ पॉलिसी के जरिए राज्य के युवाओं के स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ और मजबूत किया जाएगा।
नई नीति में आधुनिक तकनीक और उभरते क्षेत्रों को खास महत्व दिए जाने की बात कही गई है। AI, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों के विस्तार के जरिए युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर तैयार करने पर सरकार का जोर रहेगा।
No Previous Comments found.