रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बुजुर्ग महिलाओं का सफर FREE!
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बुजुर्ग महिलाओं को रक्षाबंधन से ठीक पहले अब तक का सबसे बड़ा और शानदार तोहफा दे दिया है! जी हां, 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' को यूपी में हरी झंडी दिखा दी गई है! इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद स्पेशल बसों को रवाना किया और एक ऐसा बड़ा ऐलान कर दिया, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश की महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी है!
आपको बता दें एक तरफ जहां रक्षाबंधन पर 3 दिनों के लिए हर उम्र की महिलाओं को फ्री बस सफर का मौका मिलेगा...वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए अब पूरे साल बस यात्रा बिल्कुल मुफ़्त होगी! अब आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या-क्या नियम और शर्तें तय की गई हैं। दरअसल, प्रदेश की 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर बुजुर्ग महिला अब यूपी रोडवेज की बसों में साल के 365 दिन बिना एक भी रुपया दिए मुफ़्त सफर कर सकेगी!
यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को कंडक्टर को सिर्फ अपना आधार कार्ड या वोटर पहचान पत्र दिखाना होगा और उनका टिकट बिल्कुल फ्री बन जाएगा! वहीं रक्षाबंधन के मौके पर उम्र की कोई सीमा नहीं होगी! हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी! साथ ही त्योहार पर घर जाने वाली बहनों को भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन विभाग ने सैकड़ों स्पेशल बसों को सड़कों पर उतार दिया है!
वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी रोडवेज की बसों में हर दिन 60 साल से ज्यादा उम्र की करीब 88 हजार से ज्यादा महिलाएं सफर करती हैं! योगी सरकार अपनी जेब से हर महीने 22.5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट इस योजना के लिए वहन करेगी, ताकि हमारी माताओं और बहनों का सफर आसान और सुगम हो सके! जाहिर है रक्षाबंधन से ठीक पहले लागू की गई यह योजना न सिर्फ महिलाओं की जेब का बोझ हल्का करेगी, बल्कि आने वाले चुनाव में इसे योगी सरकार का सबसे बड़ा मातृशक्ति कार्ड भी माना जा रहा है! अब देखना यह होगा कि रक्षाबंधन के मौके पर शुरू हुई यह महा-योजना आने वाले दिनों में जनता के बीच और कितना बड़ा प्रभाव छोड़ती है!
No Previous Comments found.